Corona काल में बेहतर सेवाओं के लिए स्थानीय लोगों ने किया था सम्मानित
2016 बैच के IAS अधिकारी राहुल कुमार ने DC बिलासपुर का कार्यभार संभाल ग्रहण किया। Joining के दौरान सोमवार सांय DC office के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राहुल कुमार सिरमौर जिला के दूरदराज संगड़ाह उपमंडल में SDM के पद पर भी रह चुके हैं और Corona काल में इस इलाके में उन्होंने बेहतर प्रशासनिक सेवाएं दी थी। उस दौरान संगड़ाह में Covid care Centre बनाने, Lockdown में फंसे लोगों की स्वंयसेवी संगठनों के माध्यम से मदद करने व बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार जैसे प्रयासों के लिए स्थानीय लोगों द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया था। SDM संगड़ाह के बाद HIMURJA में Executive Officer, ADC कांगड़ा तथा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के DC के रूप में IAS राहुल सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता व जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जानकारी के अनुसार Parliament Election 2024 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राहुल कुमार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। क्षेत्र में चर्चे इस बात के भी है, 4 मई 2012 को खुले SDM office Sangrah में सेवाएं दे चुके HAS व IAS अधिकारियों में से लगभग आधे बाद में Cold Desert कहलाने वाले लाहौल स्पीति में भी नौकरी कर चुके हैं।
Comments
Post a Comment