लुधियाना गांव में भी 5 दिनों से अंधेरा कायम
संगड़ाह मे ExEn Electrical office बंद किए जाने के बाद गहराया पेयजल संकट

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले देवना गांव में पिछले 5 दिनों से बिजली न होने से ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि, Light न होने से गांव की उठाऊ Lift Water supply Scheme बंद पड़ी है। ऐसे में करीब KM दूर मौजूद Pump House से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिकायतों के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल न करने वाले Electricity Board प्रशासन व स्थानीय MLA एवं Deputy Speaker विनय कुमार के प्रति नाराजगी जताई। गौरतलब है कि, सुक्खू सरकार द्वारा करीब 2 साल पहले संगड़ाह में अधिशासी अभियंता व SDO office बंद किए जाने के बाद से इस Block व विधानसभा क्षेत्र के करीब 1 लाख लोगों बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। संगड़ाह के लुधियाना गांव में भी पिछले 5 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। ग्रामीणों ने बताया कि, वह कईं बार विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायते कर चुके हैं और अब तो उनके Phone भी संबोधित कर्मचारी नहीं उठा रहे हैं। सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने कहा कि, दोनों गांव में आज या कल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि, लुधियाना गांव में नया Transformer लगाया जा रहा है।
Comments
Post a Comment