सुक्खू सरकार द्वारा आखिर 3 बरस बाद फिर शुरू किया गया ददाहू में BDO office


संगड़ाह में ExEn Electrical office सहित बंद किए गए थे रेणुकाजी हल्के के डेढ़ दर्जन संस्थान 

खंड विकास अधिकारी संगड़ाह ने ली Block के कर्मचारियों की 1st Meeting 

संगड़ाह। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय ददाहू करीब 3 साल बाद 1 बार फिर आखिर BDO office शुरू हो गया। आज BDO/ सहायक आयुक्त विकास संगड़ाह की नेहा नेगी ने पंचायत कार्यालय ददाहू में इस नए Block की सभी 25 पंचायतो के सचिव, TA व GRS की पहली बैठक ली। उन्होंने कहा कि, औपचारिक रूप से इस खंड विकास कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार वह 2 दिन पहले गृहण कर चुकी हैं। प्रदेश की Congress अथवा सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही आर्थिक बदहाली बताकर Denotify किए गए करीब 1865 संस्थानों में ददाहू का यह कार्यालय भी शामिल था। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व की BJP अथवा जयराम सरकार के समय में 13 अक्टूबर 2022 को शुरू हुए BDO office ददाहू को सुक्खू सरकार द्वारा फरवरी 2022 में बंद किया गया था, जिसका स्थानीय लोगों व BJP ने कड़ा विरोध किया था। 
 
रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में उस दौरान सुक्खू सरकार द्वारा EcEn व SDO Electrical office को लगाकर करीब डेढ़ दर्जन संस्थानों को बंद किया गया था। स्थानीय MLA एवं Deputy Speaker विनय कुमार द्वारा गत वर्ष 17 अगस्त को हरियाली मेला संगड़ाह में SDO व अधिशासी अभियंता कार्यालय को एक माह में Cabinet की मंजूरी दिलाने की घोषणा की गई थी, जो पूरी नहीं हो सकी। बहरहाल सुक्खू सरकार ने अपने तीसरे साल में क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय में चल रहे संस्थान दोबारा खोलने की शुरुआत कर दी है, और क्षेत्र के आम लोग भी लगातार कम से कम इलाके में पहले से चल रहे संस्थान चालू करने के लिए दबाव बनाते हुए कोई बड़ी उम्मीद नहीं रखें हुए हैं।

Comments