राष्ट्रीय छात्र संसद में PM बनी अंधेरी की साक्षी ने निकाला JRF

BPL किसान परिवार की होनहार बेटी ने 1 बार फिर मनवाया प्रतिभा का लोहा 


राजधानी दिल्ली में बाल छात्र संसद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के अंधेरी गांव की बेटी साक्षी ठाकुर ने English में NET व JRF qualify कर 1 बार फिर अपनी काबीलियत का लोहा मनवाया। साक्षी की इस कामयाबी पर उनके परिचित लगातार उन्हें Social Media पर बधाई दे रहे हैं और जल्द उनके Assistant Professor बनने की कामना कर रहे हैं। 
जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में साक्षी ने दिल्ली में बाल छात्र संसद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई थी। PAPN NGO के पदाधिकारियों ने बताया कि, वह +2 से पहले 6th व 9th Class में भी National Children's Parliament का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। संगड़ाह की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी भी PAPN संस्था के सहयोग से ही चीन गई थी। साक्षी को लेकर एक रोचक तथ्य यह भी है कि, उनका किसान परिवार गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आता था और करीब 6 माह पहले उसका भाई भारतीय सेना मे चयनित होने के बाद वह BPL से बाहर आए।

Comments