सम्मान समारोह में मंत्री द्वारा पहनी गई टोपी भी चर्चा में
हिमाचल की Congress अथवा सुक्खू सरकार के 3 साल के जश्न में शामिल नहीं हुए PWD Minister विक्रमादित्य सिंह की आज लंदन में सम्मानित किए जाने की तस्वीरें सामने आई है। जानकारी के अनुसार कल British Parliament Campus में World Record Book of London द्वारा उन्हें Youth & Icin Award से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें बतौर युवा नेता सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस सम्मान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, हिमाचल के सामान्य नागरिक व मंत्री के रूप में यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि, यह सम्मान उन्हें संसद भवन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के चर्चिल रूम में प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के जिला शिमला कुलदीप शर्मा व सिरमौर के जोगिंद्र हाब्बी को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक इससे पहले हिमाचली लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सम्मानित कर चुकी हैं। गौरतलब है कि, 2 दिन पहले सुक्खू सरकार के मंडी में आयोजित 3 साल के समारोह में 6 बार हिमाचल के Chief Minister रहे Vikramaditya Singh के पिता वीरभद्र सिंह की Photo Poster से गायब होने अथवा उनकी अनदेखी को कुलदीप राठौर जैसे कांग्रेस नेता कौताही कह चुके हैं। लंदन में विक्रमादित्य के आम तौर पर सूबे के Congress Leaders द्वारा पहनी जाने वाली हरी टोपी की बजाय BJP की कही जाने वाली लाल हिमाचली टोपी में दिखाई देना भी चर्चा में है, हालांकि हिमाचल में टोपी की Political पूर्व CM वीरभद्र सिंह व प्रेम कुमार धूमल के दौर में चरम पर होती थी।





Comments
Post a Comment