45 साल से रेणुकाजी के पिछड़ेपन का दोषी PCC President के परिवार को बताने वाले जगत सिंह Congress से निष्कासित
पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने Party से निकालने के बाद माफी मंगवाने को हास्यास्पद कहा
जिला व मंडल कमेटी का गठन होने से पहले ही की गई कार्रवाई को तानाशाही बताया
Private Bus Accident में 14 लोगों को मौत के दौरान संगड़ाह व हरिपुरधार Hospital में इलाज के अभाव पर भड़के थे पूर्व प्रधान 
संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत अंधेरी के पूर्व प्रधान व कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष रहे चुके जगत सिंह ठाकुर को पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता के लिए 6 साल से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। सिरमौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार द्वारा आज इस बारे आधिकारिक पत्र जारी किया गया। गौरतलब है कि, गत 9 जनवरी को हरिपुरधार Private Bus Accident में 14 लोगों की मौत के बाद पूर्व प्रधान जगत सिंह ने अब तक State Highway से भी वंचित PWD Division संगड़ाह व रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों तथा खस्ताहाल स्वास्थ्य संस्थानों तथा क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए करीब 45 साल यहां से विधायक रहे प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष विनय कुमार तथा उनके पिता डॉ प्रेम सिंह को जिम्मेदार ठहराने संबंधी बयान दिया था।
कांग्रेस मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर ने कहा कि, मंडल इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष से पार्टी विरोधी बयान के लिए जगत सिंह को निलम्बित किए जाने की सिफारिश की गई थी। उधर पूर्व प्रधान जगत सिंह ने भंग हो चुकी प्रदेश, जिला व मंडल कार्यकारिणी के गठन से पहले ही बिना Notice उनके खिलाफ जारी इस पत्र को असंवैधानिक व तानाशाही पूर्ण कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि, पत्र मिलने पर वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। जगत सिंह ने जिला अध्यक्ष के पत्र में पहले पार्टी से निकालने और आखिर में माफी मांगने की बात लिखे जाने को हास्यास्पद कहा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस रेणुका जी मंडल पर पिछले कुछ सालों से जिन स्वार्थी लोगों का कब्जा है, वह क्षेत्र हित की बात करने पर इससे पहले कद्दावर कांग्रेस नेता लाला तुलसी राम, सहीराम चौहान व विजय सिंह पुंडीर को भी बाहर करवा चुके हैं।

Comments
Post a Comment