मां रेणुका जी Badminton Academy के संस्थापक इन्द्र सिंह के निधन पर शोक

मां रेणुका जी Badminton Academy के संस्थापक इन्द्र सिंह ठाकुर के निधन पर हाटी समिति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शारीरिक शिक्षक संघ संगड़ाह व रेणुका जी इकाई ने गहरी संवेदना जताई। जानकारी के अनुसार वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रही अपनी बेटी आरजू के घर पटियाला गए थे, जहां 2 दिन पहले Hart Attack से उनका निधन हुआ। 

शारीरिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय इन्द्र सिंह ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी Ma Renukaji Badminton Academy के लिए लगा दी थी और इस अकादमी के कईं छात्र राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। वर्तमान में उनका बड़ा बेटा विकास इस अकादमी को चला रहा है। बहरहाल क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र खिलाड़ियों को तराशने में उम्र गुजारने वाले रेणुका जी के गांव घलजा के इन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ इन्द्र PTI के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Comments