डॉ सुनील कक्कड़ ने संभाला BMO संगड़ाह का कार्यभार

क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहेगी प्राथमिकता 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह मे हाल ही में डॉ सुनील कुमार कक्कड़ द्वारा BMO का कार्यभार ग्रहण किया गया। गत 2 मार्च को तत्कालीन BMO डॉ अतुल भारद्वाज की जगह चंबा के किहार Block से उनका Transfer हुआ। 

PGI चंडीगढ़ से अस्पताल प्रशासन में PG कर चुके डॉ कक्कड़ किहार से पहले Medical College नाहन में Deputy MS के पद पर रह चुके हैं। बातचीत में उन्होंने कहा कि, क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Comments