अतिक्रमण से संगड़ाह College Road बंद होने के कगार पर पहुंचने से रूष्ट छात्रों ने निकाली रैली

महाविद्यालय की साढ़े 10 बीघा भूमि पर हो चुके हैं अवैध कब्जे 

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह सम्पर्क मार्ग Encroachment व निचली तरफ हुई खुदाई से बंद होने के कगार पर पहुंचने से रुष्ट छात्रों द्वारा आज College Campus से Mini Secretariat होते हुए मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। केंद्रीय छात्र परिषद अध्यक्ष शुभम व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि, पिछले एक साल से लगातार खुदाई व अतिक्रमण के चलते अब महाविद्यालय सड़क पर बड़ी गाड़ियां तो दूर Ambulance जैसे छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग, प्रशासन व प्रदेश सरकार को चेताया कि, यदि जल्द डंगे अथवा Retaining wall लगाकर सड़क को बहाल नहीं किया गया तो सभी छात्र संगठन बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि, वर्ष 2006 में खुले इस Degree College की साढ़े 32 में से 10 बीघा से ज्यादा ज़मीन पर प्रभावशाली लोग भवन निर्माण के लिए अवैध कब्जे कर है। Principal डॉ मीनू भास्कर ने बताया कि, इस बारे SDM व तहसीलदार संगड़ाह आदि संबंधित अधिकारियों को लिखा जा चुका है। गौरतलब है कि, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के इस महाविद्यालय में विधानसभा चुनाव की रिहर्सल व Election Counting जैसे काम भी होते हैं और उस दौरान यहां बस व ट्रक जैसे नाहन भी पिछले करीब 20 सालों से नियमित रूप से चलते आए हैं।

Comments