रेणुकाजी के बांदल-सुराख Road पर Car Accident में 2 की जान गई

संगड़ाह। सिरमौर जिला के पुलिस थाना रेणुकाजी के बांदल-सुराख Road पर आज एक Car Accident मे 2 लोगों की जान गई। बताया जा रहा है कि, कार गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने Hospital ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों ने दोनो को खाई से निकाला और अस्पताल ले गए। 

मृतकों की पहचान इसी क्षेत्र के अनिल कुमार (36) निवासी खालाक्यार व गुमान सिंह (48) निवासी धार-टारन के रूप में हुई है। हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल गुमान सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। SP सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि, पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
 

Comments