कुत्ते का शिकार करने के दौरान दरवाजा बंद होने से फंसा Leopard
संगड़ाह। वन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के Forest Range संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भलाड़-भलौना पंचायत के गांव चूईनाधार में घर में घुसे खूंखार तेंदुए को Rescue किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि, चूईनाथार गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक मीना राम के घर में Leopard घुसने की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और शनिवार देर सांय उसे साथ लगते जंगल अथवा उसके प्रकृति का आवास में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार ट्रेंकुलाइजर व शार्प शूटर बाहर से मंगवाए जाने के चलते विभाग को ऑपरेशन में करीब 36 घंटे का समय लग गया।
बताया जा रहा है कि, घर की पहली मंजिल में बने एक कमरे में कुत्ते का शिकार करने के लिए घुसा तेंदुआ दोनों में झड़प अथवा संघर्ष के दौरान दरवाजा बंद होने के चलते अंदर ही फस गया। परिवार वालों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने दरवाजा अच्छे से बंद कर वन विभाग की टीम को बुलाया। RO संगड़ाह सत्य प्रकाश के नेतृत्व में हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के शार्प शूटर मोहित, स्थानीय वेटरनरी डॉक्टर अक्षय व डॉ संजय तथा वनकर्मी सतपाल, रविंद्र मुकेश व ट्विंकल आदि भी शामिल रहे।



Comments
Post a Comment