हरिपुरधार मे 4.74 ग्राम स्मैक के साथ धरा गया युवक

संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए  4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। SP सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान जब हरिपुरधार Helipad के पास मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि, साहिल शर्मा निवासी गांव लोहाणधार, तहसील कुपवी जिला शिमला यहां चिट्ठा बेचने का काम कर रहा है। टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।  आरोपी युवक को गिरफ्तार  कर उसके  विरुद्ध Police Station संगड़ाह में NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है और आगामी अन्वेषण जारी है । 

पुरुवाला म 604 ग्राम चरस के साथ आरोपी पकड़ा

सिरमौर Police की SIU टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 604 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सतौन Bus-Stand के पास  गुप्त सूचना मिली कि, एक व्यक्ति नारायण सिंह निवासी गांव काण्डी सुन्दराड़ी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, चरस बेचने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी  के कब्जे से कुल 604 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।  जिस पर उक्त आरोपियों  को गिरफ्तार  कर उसके  विरुद्ध पुलिस थाना  पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।


Comments