शिलाई हल्के में हुई रेणुका जी क्षेत्र के व्यक्ति की हत्या
पुलिस थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत गत 10 नवंबर को रेणुका जी क्षेत्र के क्यारटा गांव के खजान सिंह को चलती बाइक पर गोली मारने वाले को आखिर Police ने Arrest कर लिया। SP सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविन्द्र सिंह पुत्र खयाली राम निवासी गांव क्यारटा पिपलटी, डाकघर जामू कोटी, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की शिकायत दर्ज करवाई थी कि, दिनांक 10-11-2026 को वह प्रातः करीब 7:20 बजे अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर HP71A-4396 पर सवार होकर गांव चांदपूर धार से अपने घर क्यारटा पिपलटी लौट रहा था तो इससे धमाके की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान कोटी-उतरोऊ मोड़ के पास पीछे बैठे खजान सिंह अचानक Motercycle से नीचे गिर गया। बाद में रविन्द्र सिंह ने अपने घर पहुंचकर जब Helmet की जांच की तो हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद पाया तथा उसके अंदर से चांदी रंग की धातु की एक गोली बरामद हुई। इसके अतिरिक्त उसके सिर व पीठ पर भी चोटें पाई गईं। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके भाई खजान सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। रविन्द्र सिंह ने संदेह जताया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाकर उसके भाई की हत्या की गई है तथा उसे भी गोली लगने से चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस थाना शिलाई धारा 103(1), 109(1), 115(2) BNS एवं धारा 25 Arms Act के तहत FIR पंजीकृत कर मामले मे गहनता से अन्वेषण किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर व SDPO पांवटा साहिब द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले की गहन जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने DSP मान्वेद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई मे विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सुचनाओं व स्थानिय व्यक्तियों से पुछताछ के आधार पर Blind Murder को सुलझाने मे सफलता हासिल करते हुए आज को इस मामले में आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को Arrest किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी बहन सुमन को मृतक के पुत्र रोहित द्वारा घर से भगाकर ले जाने के कारण सोची समझी साजिश तैयार करके रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी विनोद उपरोक्त को आज शिलाई Court मे पेश करके Police Remand हासिल किया जाएगा तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

Comments
Post a Comment