संगड़ाह में Home Guard जवान के सिर पर पत्थर मारने वाले पर FIR

संगड़ाह। Police Station संगड़ाह में Homeguard के पद पर कार्यरत धर्मपाल (55) पुत्र जिया लाल निवासी गांव डेबरघाट ने उनसे मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। धर्मपाल के अनुसार आज शनिवार सुबह करीब 8:35 पर जब वह बस अड्डा बाजार संगड़ाह (काली मिट्टी) से चाय पीकर वापस पुलिस थाना जा रहा था, तो रास्ते में अनिल पुत्र उदय सिंह निवासी गांव व डाकघर सीयूं, तहसील संगड़ाह ने बिना किसी कारण उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा पत्थर से उसके सिर पर वार किया। 

हमले में घायल होमगार्ड के जवान की संगड़ाह Hospital में Medical जांच के अनिल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। SP सिरमौर व DSP संगड़ाह के अनुसार मामले मे आगामी जांच जारी है।

पुलिस थाना संगड़ाह के जावगाधार में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज 

संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह में विजय कुमार पुत्र जगत राम निवासी गांव जावगाधार, डाकघर व तहसील संगड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई कि, आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब वह जंगल से घास लेकर अपने घर लौट रहा था, तो नवीन बंसल पुत्र मोती लाल निवासी गांव जावगाधार ने उसके घर के पास उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया। जिससे इसे सिर व बाजू पर चोटें आई हैं। पुलिस थाना संगड़ाह में इस बारे अभियोग पंजीकृत किया गया है और मामले मे आगामी जांच जारी है।

Comments