International रेणुका जी मेले के लिए दुल्हन की तरह सजे रेणु मंच का DC ने किया निरीक्षण

संगड़ाह व ददाहू के Bus-Stand की आधारशिला भी रखेंगे उपमुख्यमंत्री 

CM का कार्यक्रम न बन पाने के चलते Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे रेणुका जी मेले का शुभारंभ

High Court के आदेश व निर्देशों का होगा पालन

रेणुका जी। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी के लिए जहां ऐतिहासिक रेणु मंच को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं प्रशासन के अनुसार सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज श्री रेणुकाजी में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि, International श्री रेणुका जी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के Deputy Chief Minister मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री संगड़ाह तथा ददाहू के Bus-Stand की आधारशिला रखने के उपरांत ददाहू से लाना चेता व ददाहू से पांवटा साहिब के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से इस मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। DC ने बताया कि, मेले के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 





 उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आज श्री रेणुकाजी में संबंधित विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, College तथा स्कूलों के एनएसएस के छात्रों के साथ विचार विमर्श कर सहयोग का आग्रह किया, ताकि मेला परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। परंपरा के अनुसार हालांकि आमतौर पर प्रदेश के Chief Minister भगवान परशुराम की पालकी का अभिनंदन कर इस मेले का औपचारिक शुभारंभ करते हैं, मगर वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपने करीब 4 साल के कार्यकाल में अब तक केवल एक बार यहां तब पहुंचे हैं जब स्थानीय MLA एवं PCC President विदेशी दौरे पर थे। इस बार भी मुख्यमंत्री को मेले का निमंत्रण दिया गया था और अब वह विधानसभा सत्र में व्यस्त बताए गए।

Comments