23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पिता की पुण्यतिथि में भी रद्द हुआ था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
अपने पुराने परिचित बृजराज ठाकुर की बेटी में घर 20 जून को आए थे मुख्यमंत्री
Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर किया मेले का शुभारंभ
Dy CM ने रेणुका जी में ही किया संगड़ाह व ददाहू Bus-Stand भवन का शुभारंभ
सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में ExEn Electrical office जैसे संस्थान भी दोबारा नहीं खुलवा सकते विनय
टांडा व गलोड़ प्रवास पर रहे Chief Minister
संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं MLA विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के शुभारंभ की परंपरा निभाने इस बार भी मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने के चलते सियासी गलियारों व Social Media पर फिर से प्रदेश Congress में गुटबाजी की चर्चा शुरू हो चुकी है। अपने 4 साल के कार्यकाल में CM सुखविंदर सुक्खू यहां 2024 मे केवल एक बार तब पहुंचे थे जब विनय कुमार विधायक ऑस्ट्रेलिया की दौरे पर थे। 23 सितंबर को PCC President एवं MLA के पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह की पुण्यतिथि पर भी मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम आखिरी समय में रद्द हो गया था, जबकि पिछले 20 जून को वह रेणुका जी अथवा उपमंडल संगड़ाह से ही संबंध रखने वाले अपने परिचित बृजराज ठाकुर की बेटी की शादी में पहुंचे थे। पूर्व में प्रवेश कांग्रेस कमेटी सचिव रहे बृजराज वर्तमान में पार्टी में किसी भी पद पर नहीं है, हालांकि 2-2 निदेशक मंडल के सदस्य जरूर है। क्षेत्र के वरिष्ठ BJP नेता नारायण सिंह ने कहा कि, CM और PCC अध्यक्ष की अनबन के चलते इलाके में 4 साल में विकास कार्य ठप्प हो चुके हैं। पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा खोले गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के ExEn व SDO office जैसे संस्थानों को सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए जाने के बाद हालांकि स्थानीय विधायक विनय कुमार ने 17 अगस्त 2024 को हरियाली मेले में इन्हें दोबारा शुरू करने के साथ-साथ संगड़ाह में Civil Court, आयुर्वेदिक अस्पताल, Day Boarding School व होलसेल डिपो आदि संस्थान शुरू करने की भी लिए घोषणा की थी, मगर आज तक यह पूरी नहीं हो सकी। मेला मैदान में इस बार दुकानों के Plot ठेकेदार के माध्यम से दोगुना महंगे बेचे जाने की भी विरोधियों ने कड़ी निंदा की और यह सब रेणुका जी Development Board President एवं PCC President विनय कुमार द्वारा किए जाने के आरोप लगाए।दुकानदारों ने रेणुका जी विकास बोर्ड की दोगुना वसूली पर पर नाराजगी जताई। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने हालांकि विधानसभा सत्र को मुख्यमंत्री के नहीं आने का कारण बताया, मगर CM आज कांगड़ा जिला के टांडा व हमीरपुर के गलोड़ आदि स्थानों पर आयोजित अपने कार्यक्रमों में मौजूद है। मेले के शुभारम्भ से पहले उपमुख्यमंत्री ने 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संगड़ाह Bus-Stand तथा 3.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ददाहू बस अड्डे का शिलान्यास भी यही पर पट्टिका लगाकर किया। उन्होंने कहा कि, इन दोनों बस अड्डों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ददाहू से संगड़ाह होकर लाना-चेता तथा ददाहू से पांवटा साहिब के लिए 2 HRTC Bus को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।








Comments
Post a Comment