Portable X-ray Machine को 15 दिन के लिए नौहराधार भेजा
करीब एक लाख की आबादी को सेवाएं दे रहे अस्पताल में Doctor के 10 में से 7 पद खाली
MLA जनरेटर के लिए कर चुके हैं 15 लाख की घोषणा
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में गत 23 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार द्वारा शुभारंभ किए जाने के महज 2 सप्ताह के भीतर अल्ट्रासाउंड सेवा दम तोड़ गई। अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ अमित ने बताया कि, Thermal Paper Roll खत्म हो गया था और नया रोल नाहन से मंगवाना पड़ा। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठी कुछ महिलाओं ने बताया कि, उन्हें कल रोल समाप्त होने की बात कहकर आज के लिए बुलाया गया था। अल्ट्रासाउंड करवाने पंहुची महिलाओं व अन्य मरीजों ने ददाहू अस्पताल में इन दिनों मशीन खराब होने के चलते नई मशीन न आने तक यहां वीरवार से शनिवार की बजाय सप्ताह भर अल्ट्रासाउंड सेवा चालू रखने की भी अपील की।
Model Hospital संगड़ाह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस साल Outsource के माध्यम से 12 Nurses की नियुक्ति भी की गई थी और विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 2 की दोबारा पोस्टिंग अथवा प्रतिनियुक्ति ददाहू अस्पताल व हरिपुरधार सीएचसी में की गई थी। मीडिया द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद इनमें से एक की प्रतिनियुक्ति रद्द हो चुकी है। अस्पताल में इसी साल नियुक्त डॉक्टर में से एक को पोस्टिंग की कुछ ही दिन बाद जनजातीय मंत्री के जिला किन्नौर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया और फिर उसकी वहीं Transfer की गई। अब यहां स्वीकृति डॉक्टर के 10 पदों में से 7 पद खाली है और विशेषज्ञ एक भी नहीं है। उपमंडल संगड़ाह की खस्ताहाल सड़कों पर आए दिन वाहन हादसे होते हैं और इस साल अब तक सड़क हादसों में यहां 28 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में ExEn Electrical office बंद किए जाने तथा 4 साल से संगड़ाह-चाड़ना 33 KV Line restore न किए जाने के चलते क्षेत्र में हर रोज बार-बार अघोषित Power Cut लगने के दौरान अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। समाजसेवी सूरत सिंह कंठ द्वारा गत वर्ष अस्पताल को दान किए गए 2 इन्वर्टर में से एक खराब हो चुका है। BMO संगड़ाह डॉ सुनील कक्कड़ क्षेत्र से बाहर बताए गए और मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि, रोल खत्म होने के चलते कुछ समय अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित रही। उन्होंने कहा कि, यहां नई एक्स-रे मशीन अभी चालू नहीं हुई है और जनरेटर खरीदने संबंधित प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।


Comments
Post a Comment